Loading...

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवदेन…

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पदों पर योग्य कैंडिडेट के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के कुल 150 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 7 जून 2024 से आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून तय की गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्राप्त सभी आवेदनों को योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर घटते क्रम में तैयार की जाएगी।

उम्मीदवार के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (कोई भी विषय) और आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। बता दें उम्मीदवारों की आयु 23 से 32 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

वहीं सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं है।

ऐसे करें आवेदन…
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in/web/careers. पर जाएं।

विज्ञापन के अंतर्गत नियमित आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग के अधिकारियों की भर्ती पर क्लिक करें।

अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।