एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (एसबीआई पीओ 2023) के पदों पर 2,000 रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू किया है। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।उम्मीदवार सिर्फ बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर ही दी गई लिंक के माध्यम से आवेदन करें।
बता दें कि इस साल इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर की कुल 2,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
जो लोग अपनी स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष या अपने अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. फिर साक्षात्कार के लिए चुने जाने पर उन्हें 12 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इन पदों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जो उम्मीदवार 1 अप्रैल को 21-30 वर्ष के हैं, वे एसबीआई पीओ 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है। रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





