स्टोर रूम चढ़ा आग की भेंट, पीड़ित को हज़ारो का नुक्सान
HNN/ सोलन
जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ के गांव मगनपुरा में घर के साथ बना स्टोर रूम आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 60 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रफी मोहम्मद, पुत्र बशीर मोहम्मद, गांव मगनपुरा के घर के साथ लगते स्टोर रूम में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है