HNN / मंडी
ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर धर्मपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाकर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं ताकि ईवीएम के साथ कोई भी छेड़छाड़ ना हो। गौरतलब है कि धर्मपुर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का गृह क्षेत्र है।
यहां से इस बार महेंद्र सिंह के पुत्र रजत ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। तो वहीं कांग्रेस से चंद्रशेखर इस बार मैदान में उतरे हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की है। इसके बाद थ्री लेयर सिक्योरिटी के अलावा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहा कि वह चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि धर्मपुर विस क्षेत्र में पिछले काफी समय से एक व्यक्ति का राज रहा है। उन्हें शंका लग रही थी ईवीएम से छेड़खानी हो सकती है। इसके मद्देनजर अपना अलग से स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पार्टी के कार्यकर्ता लगातार निगरानी करते रहेगें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group