स्थानीय मंडियों में किसानों को मटर के मिल रहे चोखे दाम
HNN / चंबा
किसानों को स्थानीय मंडियों में मटर के चोखे दाम मिल रहे हैं। जिससे उनके चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं। वीरवार को भड़ेला और कंधवारा में मटर हाथों हाथ बिका। कुल मिलाकर क्षेत्र में मटर की खेती करने वालों के लिए मटर का सीजन बेहतरीन साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि तेलका के तहत आते क्षेत्र में ज्यादातर लोग मटर की खेती पर निर्भर है, इसी से ही वह अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में क्षेत्र में मटर की अच्छी फसल के अलावा किसानों को मंडियों में भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
किसानों ने बताया कि तेलका के तहत आने वाले गांवों में मटर की फसल पहले की अपेक्षा बेहतरीन हुई है। ऐसे में फसल के मंडियों में बाजिव दाम मिलना किसानों के लिए राहत की बात है।