Loading...

स्नातक डिग्री कोर्स के बैच 2013-15 की परीक्षाएं इस दिन से होगी शुरू….

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के बैच 2013-15 के स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम कोर्स के विद्यार्थियों को दिए परीक्षा के विशेष मौके के लिए होने वाली पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

बता दें बैच 2013-15 की ये परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है। बीते जनवरी माह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं की टैंटेटिव डेटशीट जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की थीं।

अब फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 5 मार्च तक चलेंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।