स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन इस दिन होगा आयोजित…..

By Ankita May 24, 2023 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दी।

उन्होंने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनकी विधवाओं की स्पर्श से संबंधित समस्याओं को डीपीडीओ ऊना, बैंक ऑफ़ बड़ौदा व 14 गोरखा राईफल सुबाथू की टीमें सुनेंगी तथा उनका समाधान करेंगी।