लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत

PRIYANKA THAKUR | 19 अक्तूबर 2021 at 10:03 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सनसिटी रोड़ पर पेश आया हादसा, सिर पर गंभीर चोट लगने से पीजीआई में तोड़ा दम

HNN / बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सनसिटी बाईपास रोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक स्पीड़ ब्रेकर पर उछलकर गिर गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला को सिर पर गंभीर चोटें आईं। ईएसआई अस्पताल काठा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रेफर किया गया। जहां पर जख्मों के घाव को न सहते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज बयान में अशोक कुमार पुत्र राम चरण उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह गोपाल लाईफ साईंस झाड़माजरी में कार्यरत है। रविवार को इसका बहनोई मुन्ना लाल व बहन कमला देवी इससे मिलने आए थे। शाम के समय यह लोग हमसे मिलने के उपरांत अपने मोटर साइकिल नंबर यूपी-38एस-7999 पर सवार होकर जीरकपुर पंजाब के लिए निकले। यह भी उनके पीछे पीछे अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर बद्दी के लिए जा रहा था।

तभी सनसिटी रोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर जीजा की बाइक तेज रफ्तारी में होने के कारण उछल गई। जंप लगने के कारण इसकी बहन कमला नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इसकी बहन ने दम तोड़ दिया। यह हादसा मुन्ना लाल पुत्र कम सिंह निवासी गांव चंदोसी, जिला सम्भल उत्तर प्रदेश द्वारा तेज रफ्तारी में बाईक चलाने के कारण हुआ।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]