स्मारिका के लिए लेखकों की कविताएं और आलेख आमंत्रित
HNN/ बिलासपुर
उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवी-2024 की स्मारिका के लिए लेखकों की कविताएं और आलेख आमंत्रित किए जा रहे हैं।
आलेख/कविता की विषयवस्तु जिला बिलासपुर का इतिहास, लोक संस्कृति, लोक संगीत, साहित्य, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्ति, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद तथा ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं से संबंधित हो सकता है।
आलेख हिंदी, संस्कृत और कहलूरी भाषा/बोली में ही मान्य होंगे। 29 मार्च तक अपने लेख/कविताएं उपमंडलाधिकारी घुमारवीं के कार्यालय या स्मारिका के संपादक डॉ. राजेश चौहान के व्हाट्सऐप नंबर 9418376502 पर भेज सकते हैं।