Loading...

स्वच्छकारों के लिए 14 अप्रैल तक होगा व्यापक सर्वेक्षण- अपूर्व देवगन

PARUL 23 Mar 2024 Edited 23 Mar 1 min read

HNN/मंडी

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मैनुअल स्केवेजर यानी हाथ से मैला ढोने वाले स्वच्छकारों का व्यापक सर्वेक्षण 15 मार्च 2024 से 14 अप्रैल 2024 तक किया जा रहा है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अस्वच्छ शौचालय का इस्तेमाल तथा हाथ से मैला ढोने की प्रथा प्रतिबंधित है।

उन्होंने जिला के समस्त निवासियों से भी आवग्रह किया है कि जिले में अस्वच्छ या शुष्क शौचालयों और हाथ से मैला ढोने के कार्य में शामिल लोगों के बारे में यदि कोई प्रासंगिक जानकारी हो तो संबंधित पंचायत अधिकारियों, शहरी स्थानीय निकायों, खंड विकास अधिकारियों को प्रदान करें।