Loading...

स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत जोल में डस्टबिन का किया गया वितरण

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल में जनता द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत देशभर में स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है। इस अभियान में मुख्य भूमिका माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निभाई गई थी। इस अभियान के चलते लोगों में जागरूकता भी आई है।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जोल के सभी 7 वार्डों में बीडीसी सदस्य अम्बेहडा सुषमा शर्मा ने अपनी ऐच्छिक निधि द्वारा पहल की गई है। सुषमा शर्मा की पहल पर लगभग 700 डस्टबिन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार इसे और भी बढ़ाया जाएगा। बीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा की पहल पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरा प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर यह मुहिम चलाई गई है। हर घर में डस्टबिन मुहिया करवाया गया है।

बीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा की पहल पर हर घर को डस्टबिन प्रदान करवाया गया है। यदि किसी घर में सदस्यों की संख्या अधिक है या घर थोड़ा बड़ा है तो वहां अतिरिक्त डस्टबिन भी दिए जा रहा है। बीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा ने बताया कि स्वच्छता को लेकर लोग जागरूक भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कचरा प्रबंधन के उद्देश्य को लेकर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से यह अपील की है कि अपने घर के कचरे को लोग इधर-उधर फेंकने के बजाय घर में रखे डस्टबिन में डालें या फिर गली नुक्कड़ों या सार्वजनिक जगहों पर रखे जाने वाले डस्टबिन में ही कचरे को डालें। सुषमा शर्मा द्वारा सरकारी योजनाओं से व्यक्तिगत स्तर पर भी पहल करते हुए लोगों को सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जोल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान जोल सुनीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व पंचायत कर्मी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पंचायत सचिव अनु कुमारी के द्वारा ग्राम सभा के संबंध में जानकारी दी गई तथा लोगों को इसका लाभ लेने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान सुनीता कुमारी ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है।