Loading...

स्वच्छता पखवाड़ा : दौलतपुर चौक कॉलेज में मनाया गया स्वच्छता अभियान

PARUL • 21 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की एनएसएस और एनसीसी इकाइयों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट ने स्वच्छ और हरित भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए स्वच्छता की शपथ ली।

प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। अभियान में कुल 57 एनएसएस स्वयंसेवकों और 13 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।

इस अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, जागरूकता रैलियां, स्वच्छता अभियान आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर डॉ. प्रियंका, प्रो. अर्श सिंह राणा, प्रो. राम दत्त, प्रो. यासीन, प्रो. नैना उपस्थित रहे।