स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
HNN/ मंडी
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ्य नागरिक रक्तदान कर सकता है।
इस रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने के लिए ब्लड बैंक की ओर से चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम रक्तदान शिविर में तैनात रहेगी अतः उन्होंने स्थानीय जनता से अनुरोध किया है कि रक्तदान एक महादान माना जाता है आपका रक्त कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएं।