स्वरोजगार के हुनर सीख रही ग्राम पंचायत लांगणा की महिलाएं
पेपर कवर, फाईल्स और विभिन्न प्रकार के बैग कर रही तैयार
HNN/ मंडी
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडी द्वारा लांगणा पंचायत के परिसर में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के हुनर सीखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संकाय हरीश कुमार और कमला देवी द्वारा महिलाओं को पेपर कवर, फाईल्स और विभिन्न प्रकार के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में 35 महिलाएं भाग ले रही हैं तथा इनकी मार्केटिंग कैसे करनी है, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए पंचायत प्रधान चन्द्र मणि राणा का योगदान भी सराहनीय है।
