Loading...

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कल यहां होंगे ट्रायल….

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए संघ ने खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू कर दिए हैं। जो भी खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लेना चाहता है, उसे पहले ट्रायल को पास करना होगा। उसके बाद ही वह चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखा सकता है।

जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास ने बताया कि 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए 7 अप्रैल को साई अकादमी कांगड़ा में ट्रायल रखे गए है। इसके लिए खिलाड़ियों की 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2007 के बीच जन्म तिथि होनी चाहिए। इस तिथि में जन्मे युवा ही इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ी का जिला फुटबाल संघ से एफिलेटेड होना भी आवश्यक है। इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रवीण शर्मा जिला फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है। वह इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।