Loading...

स्वारघाट में एक दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज और मॉक ड्रिल का होगा आयोजन

Ankita • 19 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला में भूकंप व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी, आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों एवं संसाधनों के वास्तविक आकलन तथा इनसे जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए स्वारघाट में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत एक दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन उपमंडलाधिकारी कार्यालय स्वारघाट में किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ के सहयोग से मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी।