लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच – उपायुक्त

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 3:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 टीमें गठित

HNN / चंबा

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। डीसी राणा ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत ज़िला के सभी सरकारी और सरकार के माध्यम से वित्त पोषित विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरुकता पैदा करके विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर शिक्षकों (एक महिला व एक पुरूष ) को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेस्डर बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए प्रत्येक कक्षा के दो छात्रों को हेल्थ एंड वैलनेस मैसेंजर के रूप में नामांकित किया गया है।

बैठक में अगवत किया कि ज़िला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 टीमें गठित की जा चुकी हैं। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी , स्वास्थ्य कार्यकर्ता और फार्मासिस्ट को शामिल किया गया है । सर्व शिक्षा अभियान के जिला प्रभारी ने बताया कि ज़िला के विभिन्न 477 माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में से चयनित 954 अध्यापकों में से 846 अध्यापकों को स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा चुका है।

जनजातीय उपमंडल पांगी में जल्द प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दौरान सुरक्षित मातृत्व आश्वासन ( सुमन) की समीक्षा व फैमिली प्लानिंग फेलियर के राहत मामलों पर चर्चा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]