स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में टेस्ट को लेकर नए नियम किए लागू
HNN/ शिमला
हिमाचल के सभी अस्पतालों में अब स्वास्थ्य विभाग ने लैब में टेस्ट करवाने के लिए पीटीआरएफ (पेथोलॉजी टेस्ट रिक्यूजिशन फार्म) देना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को भी आदेश दिए हैं कि वह इसी फार्म पर ही टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को लैब में भेजे।
बताया जाता है कि अस्पतालों में चिकित्सकों की ओर से कई बार रक्त टेस्ट लिखे जाते थे। लेकिन क्रस्ना लैब की ओर सभी रक्त टेस्ट किए जा रहे थे। ऐसे में आवश्यक टेस्ट की रिपोर्ट भी देरी से प्राप्त हो रही थी। इसे देखते हुए भी पीटीआर फार्म आवश्यक किया है।
इसके तहत वही टेस्ट किए जाएंगे जिन पर चिकित्सक टिक करेंगे। टिक करने के बाद चिकित्सक संख्या और साइन भी करेंगे। प्रदेश के सभी अस्पतालों में फार्म की व्यवस्था कर दी गई है। जिले के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी इसे लागू करने के लिए कहा है।