HNN/ नाहन
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य योजना के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवका पुडला में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें ना केवल मरीजों को मुफ्त में दवाइयां वितरित की गई बल्कि उनके रक्त की भी जांच की गई। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए योजना के प्रभारी डॉ एस के सबलोक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 48 मरीजों को इलाज व दवाइयां मुफ्त दी गई।
इस दौरान 15 मरीजों की रक्त की जांच भी मुफ्त की गई। इस शिविर में डॉक्टर चेष्टा ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स नीलम, लैब टेक्नीशियन रितिका शर्मा एवं विशाल ने सेवाएं प्रदान करी। डॉ सबलोक ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा स्वास्थ्य सेवा का कार्यक्रम प्रयास संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। बताया कि 30 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से सुरला में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

