Loading...

स्वीप गतिविधियों के तहत आईटीआई बतैल में करवाई गई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए सबकी भागीदारी अत्यावश्यक है। सरकाघाट क्षेत्र के आईटीआई बतैल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कर्म सिंह पराशर ने विद्यार्थियों को स्वयं तथा अपने परिजनों को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियो की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 80 छात्रों ने भाग लिया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत विद्यार्थियों तथा स्टाफ को जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में निखिल-सौरभ वर्मा का ग्रुप प्रथम, कुशल-मनीष दूसरे तथा रितेश-मनीश का ग्रुप तृतीय रहा। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है ताकि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना स्थापित की जा सके।

स्वीप के नोडल अधिकारी कर्म सिंह पराशर ने कहा कि इस संदर्भ में आगामी दिनों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी और मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।