स्वीप टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
HNN/मंडी
लोकसभा चुनाव-2024 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आगामी 1 जून 2024 को पूरे हिमाचल प्रदेश में मतदान होने जा रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को स्वीप टीम 35 – सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र ने मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने और लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में जा कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजर, स्थानीय महिलाओं व युवाओं को अपने मतदान के सही प्रयोग के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान पेंटिंग, रंगोली जैसी स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की गई। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने व सभी पात्र युवाओं को मतदान सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं।
यदि किसी युवा मतदाता का नाम मतदान सूची में दर्ज नहीं है तथा वह 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा हो तो वह भी सम्बंधित बीएलओ, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) या वोटर हैल्पलाईन ऐप का प्रयोग कर के अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं।