स्वीप टीम ने विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में जाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख
HNN/ मंडी
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में जाकर मतदाता जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। इसी कड़ी में टीम के सदस्यों द्वारा निहरी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों व बूथ में जाकर के मतदाता प्रतिशतता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि स्वीप टीम के सदस्यों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग, राजकीय उच्च विद्यालय कथाची के विद्यार्थियों को मतदान संबंंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की तथा विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन द्वारा मतदान के महत्व को बताया गया।
स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को शपथ पत्र बांटकर मतदान बढ़ाने के लिए अपने घर में मौजूद मतदाताओं को प्रेरित करने को कहा। साथ ही राजकीय महाविद्यालय निहरी में टीम के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को आगामी 1 जून को अवश्य मतदान करने व अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इसके साथ स्वीप टीम के सदस्य पैदल चलकर बूथ नंबर 102 कथाची में पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारी से मतदान बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की तथा उन्हें मतदाता जागरूकता के पोस्टर भी वितरित किए।