लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में लुढ़की कार, 25 वर्षीय युवक की मौत

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

चंबा के तहत आने वाले साहो प्रोथा मार्ग पर ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान गाडी सड़क से लुढ़क कर 400 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 25 वर्षीय सुरेश पुत्र मनसा गांव नागहुई सराहन तहसील व जिला चंबा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

जानकारी अनुसार सुरेश कुमार घर से सवारियों को टांडा ले जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में गुनेला मोड़ पर पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि गुनेला मोड़ पर गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना मिली थी जिस पर टीम को मौके पर भेजा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सड़क तक पहुंचाया गया और उसके बाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]