हटगढ़ में मतदान प्रतिशता बढ़ाने के लिए लोगों को किया जागरूक
HNN/मंडी
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम नाचन ने हटगढ़ स्थित हाटेश्वरी मंदिर में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। बता दें नवरात्र के उपलक्ष्य में हाटेश्वरी मंदिर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है।
स्वीप टीम ने मंदिर में और आस पास मौजूद लोगों को मतदान का महत्व समझाया। लोगों को यह भी जानकारी दी कि जो युवा 18 साल के हो गए है या जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वो भी 4 मई 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में से दर्ज करवा लें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।
एसडीएम गोहर ने इस वर्ष लोकसभा चुनाव में नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए चुनाव विभाग और स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए हुए है जोकि मतदान होने तक जारी रहेंगे।