Loading...

हड्डियों की जांच के लिए कल यहां लगेगा निःशुल्क शिविर…..

Ankita • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर ऊना में 19 अक्टूबर को हड्डियों की जांच के लिए (बोन मैरो डेंसिटी) विशेष निःशुल्क जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर में पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, ऑस्टियो आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, ऑस्टोपिनिया तथा ओस्टियोपोरोसिस इत्यादि रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी।

यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने दी है। उन्होंने उक्त रोगों से ग्रस्त जिला वासियों से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।