Loading...

हत्या मामले में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, चंद पैसों के लालच में ली दोस्त की जान

PRIYANKA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में हुई हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं, इस मामले में अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसे उसके दोस्त ललित के खाते में 20000 रुपए होने का पता चला तो उसके मन में लालच आ गया और उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उसे मरने का प्लान बनाया। उन्होंने ललित को जंगल में ले जाकर उसकी मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी।

गौर रहे कि नालागढ़ के तहत गांव मगनपुरा में गत दिनों जंगल में करीब 37 वर्षीय ललित कुमार पुत्र सुखदेव निवासी फतेहपुर डाकघर ताजपुर, जिला समस्तीपुर बिहार की लाश मिली थी जोकि 20 दिसम्बर से घर से लापता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू की और शक के आधार पर उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।

उधर, डीएसपी नालागढ़ मानविंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हत्या के इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकेश कुमार निवासी सिवान बिहार से पूछताछ की जा रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।