Loading...

हमीरपुर: ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 2 सितंबर को

NEHA • 31 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों को भरने के लिए 2 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वैल्टर टेªड के आईटीआई डिप्‍लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये सीटीसी मासिक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।