HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की शिवानी जसवाल भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बनी है। शिवानी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जीहड़ गांव की रहने वाली है। शिवानी के पिता राजकुमार भू-व्यवस्था विभाग में कानूनगो हैं तथा माता गृहिणी हैं।
शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर से हुई है। शिवानी ने वर्ष 2020-21 में हमीरपुर के निजी कालेज से बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की है। शिवानी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शिवानी ने युवाओं को संदेश दिया कि अपना लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करनी चाहिए। शिवानी 2 जून से भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनैंट अपनी सेवाएं देंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group