हमीरपुर के उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर तक
शिमला में 20 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
HNN/हमीरपुर
विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 9 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 9 अक्तूबर से पहले उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।