लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हमीरपुर के डॉक्टर दंपती ने एक साथ हासिल की एमडी की डिग्री

Ankita | 3 नवंबर 2023 at 1:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक डॉक्टर दंपती को बड़ी सफलता मिली है। बता दें दोनों ने चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में एमडी की डिग्री पाई है। डॉक्टर दंपती ने चंडीगढ़ से एक साथ एमडी की पढ़ाई पूरी की है। दोनों दंपती की इस बड़ी उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। बता दें डॉ. सचिन शर्मा व पत्नी डॉ. अंकुर शर्मा नादौन उपमंडल के सुकराला निवासी है।

डॉ. सचिन ने वर्ष 2008 में टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं देने के साथ-साथ एमडी की परीक्षा के लिए तैयारी की। वहीं अंकुर शर्मा ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वह 2014 से विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में दोनों नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, 2017 में डॉ. सचिन का पीजीआई चंडीगढ़ में पैथोलॉजी में एमडी के लिए चयन हो गया। बिलासपुर जिला अस्पताल में सेवाएं देने के बाद उनका तबादला मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए हो गया। इसी बीच डॉ. सचिन की पत्नी डॉ. अंकुर शर्मा ने त्वचाविज्ञान (डर्मेटोलाजी) में एमडी के लिए आवेदन किया और अब यह डिग्री भी हासिल कर ली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]