हमीरपुर के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना के तहत गगरेट में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार व नरेन्द्र सिंह निवासी बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर मार्ग पर आबकारी एवं कराधान नाके के पास पुलिस ने होशियारपुर से गगरेट की तरफ आ रही एक आल्टो कार काे जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार दोनों युवकों के कब्जे से 4.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।