Loading...

हमीरपुर कॉलेज में इस दिन तक ले सकेंगे पीजी कक्षाओं में प्रवेश…

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से ली गई प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा।

कॉलेज में 26 जुलाई तक विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों के विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के दूसरे दिन एक अगस्त तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रथम मेरिट सूची के बाद दो अगस्त को दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए तीन अगस्त को काउंसलिंग सत्र आयोजित होगा। वहीं, चार अगस्त तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय प्रदान किया जाएगा। आठ अगस्त से कॉलेज में पीजी कक्षाओं की सुचारु रूप से कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों को दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

वर्तमान में हमीरपुर कॉलेज में कला संकाय में अंग्रेजी, हिंदी और अर्थशास्त्र, विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जबकि वाणिज्य संकाय में एम कॉम कोर्स संचालित हैं। दो मेरिट सूचियों के प्रकाशित होने के बाद विद्यार्थियों को खाली सीटों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 31 जुलाई से पूर्व दाखिला लेने का समय दिया गया है।