Loading...

हमीरपुर कॉलेज में कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया….

PARUL • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में कल तीन जून प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। विद्यार्थी महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन फॉर्म हासिल कर उन्हें जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं। हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया की सूचना ऑनलाइन कॉलेज वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

तीन से 15 जून तक महाविद्यालय में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई को दोपहर एक बजे प्रकाशित की जाएगी। विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं, दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रकाशित होगी।

मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 20 जुलाई शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। 22 जुलाई को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास आयोजित किया जाएगा। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी छह जून से 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। 23 जुलाई से नियमित तीनों वर्षों की कक्षाएं शुरू होंगी।