Loading...

हमीरपुर पुस्तकालय में बैठने के लिए अब अभ्यर्थियों को कराना होगा पंजीकरण

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

350 अभ्यर्थियों को बैठाने की है क्षमता, इस दिन तक करवाएं पंजीकरण,

HNN/ हमीरपुर

जिला पुस्तकालय हमीरपुर में अब बैठने के लिए अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए जिला पुस्तकालय की ओर से अभ्यर्थियों को फार्म प्रदान किया जाएगा। इस पर अभ्यर्थियों को अपने पंचायत प्रधान से हस्ताक्षर कराने होंगे।

बता दें अक्सर पुस्तकालय में सीटों को लेकर हो रहे विवाद के चलते पुस्तकालय प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया है ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिला पुस्तकालय में वरिष्ठ नागरिकों के साथ 350 अभ्यर्थियों को बैठाने की व्यवस्था है।

ऐसे में अब पुस्तकालय में पढ़ने आने के लिए अभ्यर्थियों को पहले सदस्यता लेनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को पुस्तकालय में बैठने की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को पुस्तकालय की ओर से तीन वर्ष तक की सदस्यता प्रदान की जाएगी।