Loading...

हमीरपुर बस अड्डे में बाइक और कार के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, यह है वजह….

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने बस अड्डा परिसर में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए डिपो प्रबंधन ने यह फरमान जारी किए हैं।

अगर कोई दिव्यांग सवारी बस में बैठने के लिए आती है तो उसके लिए बस अड्डे के अंदर कार या स्कूटर सवार प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, निजी और निगम बस चालकों को अपने तय समय से 15 मिनट पहले बस अड्डे में गाड़ी खड़ी करनी होगी। बसों का अड्डे से बाहर निकलने की समयसारिणी पहले की तरह ही रहेगी।

उधर, परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि बस अड्डे में बाइक और कार के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही अमल में लाई जा जाएगी।