Loading...

हमीरपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समाप्त

NEHA • 26 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

सुजानपुर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 55 स्कूलों के करीब 525 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में शामिल खेलों में चैस, भारतोलन, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग आदि शामिल थे।

प्रतियोगिता के विजेताओं में हॉकी में नादौन बाल स्कूल, हैंडबाल में सनाही स्कूल, फुटबाल में हैप्स हीरा नगर, जूडो में कांगू स्कूल और वेट लिफ्टिंग में लंबलू स्कूल शामिल हैं। चेस में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर ने विजय हासिल की। मुख्यातिथि रजनी शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया और कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना चाहिए।

इस प्रतियोगिता से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एडीपीओ राकेश कुमार, प्रतियोगिता के समन्वयक राकेश कुमार और सहायक समन्वयक सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।