हमीरपुर में दम्पति पर हमला, मामला दर्ज
कुल्लू के तीन आरोपियों को चरस रखने के जुर्म में 10 साल की सजा
HNN/हमीरपुर
हमीरपुर के झन्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक स्थानीय दम्पति पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रोशन लाल और उसकी पत्नी नीलम कुमारी शनिवार को अपने खेत में काम कर रहे थे जब पवन कुमार ने उन पर हमला किया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
सदर पुलिस द्वारा पीड़ितों का मैडीकल करवा कर छानबीन शुरू कर दी गई है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।