HNN/हमीरपुर
हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 17 सितंबर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में उपस्थित होने की अपील की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
