हरिपुरधार के युवा अधिवक्ता अनिल ठाकुर को सरकार में मिली तैनाती
विभिन्न विभागों में सरकार की तरफ से करेंगे पैरवी
HNN/ हरिपुरधार
हिमाचल सरकार द्वारा हरिपुरधार के युवा एडवोकेट अनिल ठाकुर को जिला सिरमौर के फॉरेस्ट विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास बैंक का स्थायी वकील नियुक्त किया गया है।
अनिल ठाकुर हरिपुरधार महल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेहल डिमाईना के गांव गवाहु के स्थानीय निवासी है। वर्तमान वह में जिला न्यायालय सोलन, नाहन व हिमाचल हाई कोर्ट के अधिवक्ता हे। एडवोकेट अनिल ठाकुर फॉरेस्ट विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास बैंक के सभी सरकारी केस पर सरकार के तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरिपुरधार क्षेत्र से पहली बार किसी युवा अधिवक्ता को सरकार में तैनाती मिली है। इस नियुक्ति के लिये युवा अधिवक्ता अनिल ठाकुर ने डिप्टी स्पीकर विनय कुमार का हार्दिक आभार प्रकट किया है।