Loading...

हरियाणा के नूंह में इंटरनेट और एसएमएस पर लगाई रोक, इस दिन तक लागू रहेगा प्रतिबंध….

Ankita • 17 Sep 2023 • 1 Min Read

हरियाणा के नूंह जिले में हालात अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं, यहां हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं 19 सितंबर तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।

हरियाणा के गृह विभाग द्वारा नूंह जिले में एसएमएस और बल्क एसएमएस सहित 5जी, 4जी, 3जी और 2जी इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के मैसेज आने की छूट रहेगी। इसके साथ ही डोंगल सेवा सहित अन्य इंटरनेट उपलब्ध करवाने वाली सेवाओं को 19 सितंबर तक बंद रखा जाएगा।

नूंह में हालात सामान्य बनाए रखने को लेकर लिए गए इंटरनेट प्रतिबंध के फैसले के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। केवल बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर और सभी डोंगल सेवाओं आदि को 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 19 सितंबर 2023 तक रात 12 बजे तक के लिए बंद रखा गया है।

प्रशासन को जिले में तनाव फैलने, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान और गड़बड़ी पैदा होने की आशंका थी, जिसके बाद इंटरनेट सेवा को रोका गया है।