हरियाणा पुलिस के जांबाज हवलदार को मिली तरक्की
कुरुक्षेत्र प्रतापगढ़ के नरेंद्र सैनी अब बने पुलिस अधिकारी
हरियाणा पुलिस के एक जांबाज पुलिस कर्मचारी को उसकी ईमानदारी, निष्ठा और बहादुरी के चलते सरकार के द्वारा तरक्की दी गई है। चौधरी फूल कुमार सैनी के लाल नरेंद्र सैनी को हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई तरक्की दी गई है। गौरतलब हो कि नरेंद्र सैनी हरियाणा पुलिस में ईमानदारी की मिसाल माने जाते हैं। यही, नहीं ना केवल सीएम सिक्योरिटी बल्कि सीआईडी डिपार्टमेंट में भी उनकी प्रतिभा का लोहा मनाया जा चुका है।
यहाँ आपको यह भी बताना जरूरी है कि नरेंद्र सैनी ड्यूटी के साथ-साथ बीते लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए बड़े मददगार भी साबित हुए थे। कोरोना के दौरान जब किसी को क्वारंटाइन किया जाता था तो नरेंद्र सैनी ड्यूटी के बाद उन लोगों के घर तक जरूरत का सामान अपनी जान को जोखिम में डालकर पहुंचा कर आते थे। यह नहीं, नरेंद्र सैनी सामाजिक सरोकारों में भी एक विशेष पहचान रखते हैं।
निर्धन कन्याओं की शादी हो या फिर लाचार बुजुर्ग उन्होंने अक्सर अपनी सीमित मासिक तनख्वाह में से इन लोगों की भी बड़ी मदद की है। यही वजह है कि आज इन सब लोगों के आशीर्वाद के चलते नरेंद्र सैनी को हरियाणा पुलिस में तरक्की देकर अब पुलिस अधिकारी बनाया गया है। वहीं, नरेंद्र सैनी का कहना है कि वह तो केवल अपना फर्ज निभाते हैं, ड्यूटी यानी वर्दी पहनकर वह अपने विभाग के प्रति और घर जाने के बाद समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाना हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।
बड़ी बात तो यह भी है कि नरेंद्र सैनी ने कभी अच्छी जगह पोस्टिंग आदि के लिए कभी सिफारिश भी नहीं करवाई है। नरेंद्र की उन्नति के बाद प्रतापगढ़ कुरुक्षेत्र में जश्न का माहौल भी है। बता दें कि उनके चाचा आर्मी से कैप्टन रिटायर्ड है। जबकि पिता राजनीति के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र में एक जाना पहचाना चेहरा भी है।