हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक……
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल, हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में कुल 559,738 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 263,409 छात्र वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा से थे।
इनमें से 81.65 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्र अपने हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।
एचबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 के बीच हुईं, जबकि एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गईं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट…….
1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
2: अब होमपेज पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें.
3: नए पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
4: सब्मिट करें और मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
5: कैंडिडेट्स अपने मार्कशीट का एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.