Loading...

हरियाणा में ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही हिमाचल की 3 महिलाएं

Ankita • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

सिरमौर के पांवटा साहिब की महिला भी ले रही प्रशिक्षण में हिस्सा

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश की तीन महिलाएं हरियाणा के मानेसर में ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी महिलाओं को दिसंबर माह में ड्रोन भी दिए जाएंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसके साथ एक इलेक्ट्रिक वाहन (थ्री व्हीलर) भी जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल ड्रोन को एक से दूसरे स्थान पर सुगम तरीके से लेकर जाने में होगा। बता दें यह प्रशिक्षण 16 से 30 नवंबर तक होगा। इससे महिलाएं खेतों व बगीचों में कीटनाशक व खाद का ड्रोन से छिड़काव करेंगी।

जानकारी के मुताबिक, इफको की ओर संचालित ड्रोन उड़ाने के प्रशिक्षण में चयनित महिलाओं में दो मंडी जिला की रहने वाली हैं। इनमें एक महिला करसोग की रहने वाली जीनत व दूसरी बल्ह घाटी की आरती हैं। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की माजरा सोसाइटी में निवासी परमजीत कौर भी इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रही हैं।