लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम विशाल शर्मा ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों से की बैठक

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 12:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में हरोली उत्सव 2023 को लेकर हरोली बीडीओ कार्यालय हाॅल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विशाल शर्मा ने की। उन्होंने हरोली उत्सव के आयोजन के संबंध में सभी उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि उत्सव के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव के सफल आयोजन और सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करेंगे। जिस अधिकारी को जो जिम्मेवारी सौंपी जाएगी वह उस जिम्मेवारी को पूरी लगन और कर्तव्य-निष्ठा से निभाना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने बताया कि हरोली उत्सव संभवतः अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त डाॅग शो, पशु मेला, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया हरोली उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाॅल भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव के दौरान एक भव्य स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी हरोली अनिल शर्मा, तहसीलदार हरोली सुरभी नेगी, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]