Loading...

हरोली में महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज, घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Sep 2025 • 1 Min Read

हरोली थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर हमला करने, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

रात को खिड़कियों से झांकता रहा आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 3 बजे आरोपी गौरव पुत्र जगदेव सिंह उसके नए घर की खिड़कियों से झांक रहा था। विरोध करने पर वह वहां से चला गया।

सुबह फिर पहुंचा और हमला किया
सुबह आरोपी फिर महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर घर में घुस गया। घर का सामान बिखेर दिया और तोड़फोड़ की। जब महिला की बहन और पंचायत प्रधान पहुंचे, तो आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आया और महिला पर हमला कर दिया।

कपड़े फाड़े और चोट पहुंचाई
इस हमले में महिला के कपड़े फट गए और उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।