Loading...

हर्डगलू मैदान में इस दिन होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग…

Ankita • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पधर में 7 जून वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हेतु तिथि निर्धारित की गई है। ड्राइविंग टेस्ट और वाहन की पासिंग हार्डगलू मैदान में किए जाएंगे हेतु स्लॉट 5 जून 2024 से खोल दिये गए है।

उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग हेतु संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे फीस, और टैक्स की ऑनलाइन रिसिप्ट ही मान्य होगी।

उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित तिथि को संबंधित दस्तावेजों सहित 10:00 बजे प्रातः निश्चित स्थान पर पहुंच जाएं। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी का भी ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।