हर्डगलू मैदान में इस दिन होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग…
HNN/ मंडी
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पधर में 6 मई वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हेतु तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट और वाहन की पासिंग हार्डगलू मैदान में लिए जाएंगे। जिसके लिए स्लॉट 2 मई से खोल दिए जायेंगे। वाहनों की पासिंग हेतु संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे फीस, और टैक्स की ऑनलाइन रिसिप्ट ही मान्य होगी।
उन्होंने बताया कि सभी निर्धारित तिथि को संबंधित दस्तावेजों सहित 10:00 बजे प्रातः निश्चित स्थान पर पहुंच जाएं। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी का भी ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।