लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हर घर पहुंचेगा प्रधानमंत्री के रोड शो का निमंत्रण

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में होने वाले रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री के रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया और प्रदेश भाजपा सचिव विशाल चौहान विशेष रूप से शामिल रहे।

रोड शो के प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से चर्चा के बाद विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत 17 नगर निगम वार्ड, 07 छावनी वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों में रोड शो के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये हैं, जो अपनी टीम के साथ धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के हर घर में जाकर रोड शो के लिए निमंत्रण देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]