लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हवन कुंड में कूदे श्रद्धालु ने पुलिस को दिया बयान, बताया क्यों लगाई थी छलांग…

PRIYANKA THAKUR | 14 अक्तूबर 2021 at 12:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

शक्तिपीठ बृजेश्वरी मंदिर में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु ने हवन कुंड में छलांग लगा दी । इस घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों और मंदिर के पुजारियों द्वारा बुजुर्ग को हवन कुंड से बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वही आज बुजुर्ग की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बता दें कि हवन कुंड में आग की चपेट में आने से बुजुर्ग 40 फीसद झुलस गया है।

वहीं पुलिस को दिए बयान में बुजुर्ग ने बताया कि वह मां की आस्था में पूरी तरह लीन था कि अचानक एकदम से आहुति डालते समय वह उसमें गिर गया। बुजुर्ग ने बताया कि वह हर साल नवरात्रों में मां के दरबार में परिवार सहित आता है। लेकिन इस बार वह अकेला ही मां के दरबार में पहुंचा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस घटना के बाद प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं को हवन कुंड के समीप जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल उन्ही श्रद्धालुओं को हवन कुंड के समीप बैठने की अनुमति मिलेगी जिनके पास हवन करने की अनुमति होगी और दोनों वैक्सीन की डोज लगी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]