हाटी आरक्षण के ख़िलाफ़ लामबंद हुए एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोग
विभिन्न संगठनों के प्रतितनधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, कुछ चुनिंदा लोगों को आरक्षण देने को बताया राजनीतिक षडयंत्र
HNN/शिमला
विधानसभा सत्र के दौरान जिला सिरमौर गुर्जर समाज कल्याण परिषद, जिला सोलन गुर्जर समाज कल्याण परिषद (बीबीएन) ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा के गद्दी गुर्जर, किनौरा, जिला सिरमौर के एससी, ओबीसी समुदाय के 50 प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय मंत्री, उद्योग मंत्री, विधायक अजय सोलंकी और विनय के साथ अपने एसटी के हकों को लेकर गिरिपार को एसटी आरक्षण के विरोध में शिमला में मिले। वहां पर इन्होनें गुर्जर समुदाय, एससी समुदाय, ओबीसी समुदाय सिरमौर और गद्दी गुर्जर, किनौरा , लाहौला के लोगों के साथ उनके वर्तमान संवैधानिक हकों को बचाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा करी।
बीजेपी पार्टी द्वारा हाल ही में करी अधिसूचना के मुताबिक गिरीपार क्षेत्र की 154 पंचायत को जिसमें सभी जातियों के लोग हैं, चाहे एससी हो, ओबीसी हो उन्हें स्वर्ण लोगों को शामिल किया गया है। जिससे इन सभी समुदायों में बड़ा भारी रोष है कि बीजेपी सरकार ने केवल स्वर्ण और सम्पन जातियों को लाभ देने के लिए पिछड़ी हुई जातियों के संवैधानिक संवैधानिक हकों को छीना है। उनका कहना है कि ओबीसी वाले इसे नहीं चाहते हैं, एससी वाले इसे नहीं चाहते हैं, हिमाचल प्रदेश के वर्तमान एसटी इसे नहीं चाहते हैं तो फिर सरकार इसे किसे देना चाहती है।
इस प्रकार हाटी की जनसंख्या अब सभी को मिलकर 4 लाख हो जाएगी। जबकि राज्य में 3.92 हजार एसटी लाभार्थी पहले ही हैं। वही एक और एसटी हिमाचल के बराबर आबादी जुड़ गई है। जो शैक्षणिक रूप से आर्थिक रूप से और प्रशासनिक रूप से संपन्न लोग हैं। उन लोगों को गलत तथ्यों के आधार पर बीजेपी सरकार ने गरीबों के हक को छीन कर स्वर्ण को देने का काम किया है। सरकार संविधान के मुताबिक एसटी का कोटा नहीं बढा सकती।
जो कि स्टेट में 5 फीसदी और केंद्र में 7.5 फीसदी है। बीजेपी सरकार ने अपनी नीति के अनुसार अपरोक्ष रूप से एक ही झटके में ओबीसी का, गद्दी गुर्जरों का, किनौरा का, एसटी का कोटा लगभग खत्म कर दिया है। इस प्रकार गिरीपार के साथ लगते एरिया चौपाल कुपवी, पालमपुर एरिया व अन्य इलाकों में भी उनके क्षेत्र को सेंट में करने की मांग जोर पकड़ने लगी हैं। हमें यकीन है कि भाजपा सरकार उन सबको रेवड़ियां भी हाटी के तरीके से बंटेगी।
आगामी रणनीति मे पूरे प्रदेश से अपनी मांगों को लेकर शिमला में एक बड़े संयुक्त समुदाय के धरने प्रदर्शन की तैयारी है। प्रदेश स्तर पर व केंद्र में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। यदि केंद्र की भाजपा सरकार बार बार निवेदन करने पर भी इसे निरस्त नहीं किया। इसलिए इस मामले को लेकर सभी संगठन एक मंच पर आ गए हैं।
इस मौके पर राजकुमार पोसवाल प्रधान जिला गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर, हरि चंद प्रधान बीबीएन गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सोलन, जोगिंदर चौधरी इंटक प्रदेश प्रेसिडेंट, सलीम खान गुज्जर समाज अधयक्ष ऊना, जान मुहम्मद नादौन हमीरपुर, एडीवी अनिल मंगलेट एससी अधिकार संरक्षण समिति सिरमौर व मधुसूदन एससीओबीसी स्टेट प्रेसिडेंट विनय कुमार नेगी सचिव किनौरा परिषद और प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मौजूद थे।
